चिखलाकसादल्लीराजहराबालोद

शरद पूर्णिमा महोत्सव एवं स्वयंसेवी कार्यकर्ता संगोष्ठी का आयोजन।

16 अक्टूबर को राम गुरूकुलम संस्कृत विद्यापीठ जमरूवा में शामिल होंगे पाटेश्वर धाम आचार्य बाबा बालक दास महाराज।

दल्लीराजहरा –

श्री पाताल गंगा गुरूकुलम सेवा समिति द्वारा संचालित श्री राम गुरूकुलम संस्कृत विद्यापीठ में
शरद पूर्णिमा महोत्सव एवं स्वयंसेवी कार्यकर्ताओ की संगोष्ठी कार्यक्रम 16 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को समय : मध्यान्ह 1.00 बजे से संध्या 5.00 बजे तक स्थान श्री राम गुरूकुलम आश्रम जमरूवा (साल्हे) में रखी गई है। जमरूवा कोकान झरन से दायी ओर 2 कि.मी. में स्थित है।

आचार्य श्री दयाराम पुरोहित जी ने बताया की शरद ऋतु के शुभ आगमन पर शरद पूर्णिमा के पावन दिन श्री राम गुरूकुलम आश्रम जमरूवा में संस्कृति सुरक्षा, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित के लिए कार्यक्रम आयोजित है।इसके मार्गदर्शन के लिए विभिन्न संगठन के समाजसेवी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

आप सभी महानुभाव हमारे आश्रम में पधारकर धर्म एवं संस्कृति के रक्षा के लिए मार्गदर्शन करने की कृपा करें। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम सत्र में जामड़ी पाटेश्वर धाम आचार्य श्री बाबा राम बालक दास जी महाराज करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री दीपक सिंह ठाकुर जी समाजसेवी

धमतरी
विशिष्ट अतिथि श्री राजेश ताम्रकर माननीय, विभाग संघ संचालक राजनांदगांव श्री प्रभुराम जी गंगबेर, सी.वी.एम.एस. प्रबोधक श्री धरमचंद जैन, संघ कार्यकर्ता श्री राजेन्द्र जी राठी, क्षेत्रीय संघ संचालक कृष्णा साहू, सर्व समाज संगठन मंत्री श्री गोविन्द सिंह वाधवानी,अध्यक्ष व्यापारी संघ दल्ली राजहरा रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!