संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी सांगली पंचायत के दौरे पर रहे, आश्रित ग्रामों में लिया गंवई बइठका।

संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी सांगली पंचायत के दौरे पर रहे, आश्रित ग्रामों में लिया गंवई बइठका।
मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला:–
विधायक ने चिरचारी में इमली झाड़ के नीचे लगाया गंवई बइठका
संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी सांगली पंचायत के दौरे पर रहे, आश्रित ग्रामों में लिया गंवई बइठका
☑️
विधायक इंद्रशाह मंडावी मोहला विकासखंड के ग्राम पंचायत सांगली के दौरे पर रहे जहां उन्होंने सामुदायिक भवन तथा बाजार शेड का भूमिपूजन किया। विधायक ने इस दौरान आश्रित ग्राम चिरचारी में इमली झाड़ के नीचे चबूतरा में बैठकर ग्रामीणों से बातचीत किया इस दौरान शासन के योजनाओं पर चर्चा परिचर्चा किया।
☑️
*प्रमुख मांग*
गंवई बइठका में ग्रामीणों ने सांगली से चिरचारी तथा चिरचारी से घानीडीही मेन रोड मकोड़ी तक सड़क निर्माण का मांग किया तथा बोर कनेक्शन के सुचारू संचालन हेतु थ्री फेज विद्युत कनेक्शन का मांग किया जिसे तुरंत विधायक ने संबंधित अधिकारी को बताकर निर्देशित किया। ग्रामीणों ने कढ़ीपुर जलाशय निर्माण का मांग किया जिससे 50 ग्रामों के किसानों को सिंचाई का लाभ मिल सकेगा। विधायक ने बइठका में गंभीरता से ग्रामीणों की बात को सुना जिसे जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।


☑️
इसके बाद विधायक का काफिला सीधे आश्रित ग्राम बोटेझर (नीराल पारा) पहुंची जहां ग्रामीण रंग मंच में उनका इंतजार कर रहे थे जहां विधायक ने सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों को संबोधित किया। विधायक निराल पारा के बाद सीधे सांगली पंचायत के खड़का पारा पहुंचे जहां ग्रामीणों ने आरती उतारकर उनका स्वागत किया। विधायक ने क्रम से ग्रामीणों की बातो को सुना एवम सभी कार्यों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
☑️
*शासन के योजनाओं का किया बखान*
छत्तीसगढ़ सरकार इस धान खरीदी से प्रति एकड़ 16 क्विंटल के बजाय 20 क्विंटल धान खरीदी करेगी।
संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा की मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला का सौगात वनांचल के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है जिससे हमारा वनांचल विकास की नई आयाम स्थापित करेगा। जब से भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ की बागडोर संभाली है, किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ करके किसानों को समृद्धि देने का काम किया है। किसानी जहां घाटे का सौदा होता था उसे सरकार के दूरदृष्टी ने सबसे ज्यादा आवक वाला फसल बना दिया है। वर्षो बाद किसान कृषि की ओर लौटे है जिससे धान के कटोरा छत्तीसगढ़ का असल मायने अब दिख रहा है। भूपेश जी की सरकार बैगा, पुजारी, भूमिहीन कृषक मजदूर के खाते में सालाना 7 हजार रुपए दे रही है जबकि 15 साल की पूर्ववर्ती स्थिर बीजेपी की सरकार इसके बारे में सोच भी नही पाई थी पूर्व की सरकार ने केवल ठगने का काम किया था। सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, 65 प्रकार के लघु वनोपज के खरीदी से वन पर आश्रित ग्रामीणों का जीवन स्तर सुधरा हैं। कोदो, कुटकी और रागी का समर्थन मूल्य तय करने वाला छत्तीसगढ़ सरकार भारत की पहली सरकार हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, पटेल, कोटवार का मानदेय बढ़ाकर सरकार ने श्रम का सम्मान किया है। नवीन स्कूल भवन, स्कूल उन्नयन, नियमित शिक्षको की भर्ती, स्मार्ट स्कूल के माध्यम से पढ़ाई में नवाचार, मोहला-मानपुर विधानसभा में दो नवीन तहसील, 9 नवीन धान खरीदी केंद्र, जिला सहकारी बैंक शाखा का शुरुवात जैसे कई जनहित के विकास कार्य क्षेत्र में हुए हैं। जो वनांचल के विकास हेतु सरकार के संवेदशिलता को प्रदर्शित करता है। सरकार का हर योजना धरातल पर दिख रहा है। बिहान के माध्यम से महिला समूहों के उन्नति, आत्मनिर्भरता तथा जैविक खाद का निर्माण कर आजीविका हेतु कार्य कर रही है। महिला समूह अब केवल समूह न होकर एक मिनी बाजार के तर्ज पर कार्य कर रही है। रीपा योजना के अंतर्गत युवाओं को लघु उद्योगों हेतु सरकार लगातार प्रोत्साहित कर रही है साथ ही उन्हें कम ब्याज पर ऋण भी बांट रही है।

☑️
*2023 में पुनः सरकार बनाने किया आह्वान*
विधायक ने सरकार के विकास कार्यों को गिनाकर पुनः 2023 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को लाने का आह्वान किया जिससे विपुल संसाधन से भरा वनांचल विकास का नया पैमाना तय करेगा।
☑️
*प्रमुख घोषणा, लोकार्पण व भूमिपूजन*
विधायक ने इस दौरान सांगली में अन्य पिछड़ा वर्ग विकास मद से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण व मंडी बोर्ड से स्वीकृत बाजार शेड का भूमिपूजन किया। ग्रामीणों की मांग पर आश्रित ग्राम चिरचारी में रंग मंच, आश्रित ग्राम बोटेझर (निराल पारा) में रंगमंच व तालाब पचरीकरण, आश्रित ग्राम खड़कापारा में तालाब पचरीकरण तथा सामुदायिक भवन का घोषणा किया।
☑️
गंवई बइठका में प्रमुख रूप से सरपंच करण कुमार कुमेटी, जनपद अध्यक्ष लग्नु राम चंद्रवंशी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नोहरु राम कुमेटी, दिनेश शाह मंडावी, राजेंद्र चक्रधारी, रामदेव मंडावी, रोहिदास साहू, प्रेम सिंह चंद्रवंशी, पुरन कुमेटी, महेश साहू, मदन साहू, गेंद राम नेताम, गंगोत्री बाई, दामन साहू, मालती बाई जंगलू राम साहू, हेमलाल कुमेटी, भाव सिंह कुमेटी, मदन लाल बोगा, बल्दू राम यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
