छत्तीसगढ़ का एक ऐसा गांव जहा शादी ,मरनी ,बीमारी से लेकर शिक्षा ,स्वास्थय, बिजली, पानी, पक्की, सडक, सभी मूलभुत सुविधाओं से है, वंचित आंगनबाडी, प्रा.शा. का हाल बेहाल :- क्या छ.ग सरकार है जिम्मेदार.. या पंचायत प्रतिनिधि..???

छत्तीसगढ़ का एक ऐसा गांव जहा शादी ,मरनी ,बीमारी से लेकर शिक्षा ,स्वास्थय, बिजली, पानी, पक्की, सडक, सभी मूलभुत सुविधाओं से है, वंचित आंगनबाडी, प्रा.शा. का हाल बेहाल।
,पंचायत प्रतिनिधि सिर्फ नाम का गांव की समास्याओ के प्रति गंभीर नहीं। गांव वाले को जीवकोपार्जन करने में हो रही है कई समस्याएं। मुख्य्मंत्री की सरकारी योजना से वंचित गांव।
मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला:
मानपुर वि.ख.के ग्राम पंचायत जामडी के आश्रित ग्राम राय मनोहरा आज भी अपनी मूलभूत सुविधाओ के लिये तरस रहा है,। यह ग्राम नवीन जिला मो.मा.अं.चौकी की अंतिम सीमा पर बसा है ।महाराष्ट्र राज्य क यहां 01किंमी की दूरी से प्रांरभ हो जाता है। यहां से धनौरा तहसील जिला गढ़चिरौली यहा से 80 किमी की दूरी पर स्थित है। चवेला,मदेरेला , के बाद धनौरा आता है।


गार्मीणो ने बताया कि ग्राम मुख्य मार्ग से नहीं जुड़ने के कारण,शादी ब्याह,मरनी ,बीमारी से लेकर शिक्षा ,स्वास्थय, बिजली पानी, पक्की सडक, सभी को लेकर परेशानी रहती है।
सौर ऊर्जा संचालित है जिससे गांव की सडक बत्ती जलती है रात 10 बजे के बाद बंद हो जाती है,सौलर पम्प मे 2 सैन्टेक्स पानी टंकी लगी है एक टंकी लिगेज होने के कारण पानी पर्याप्त मात्रा मे नही मिल पाता,। गांव की गली मे मुरुम नहीं डाला गया है। जीयो नेटवर्क लग चुका है प्रांरभ नहीं होने से सुविधा से वंचित है महाराष्ट्र सीमा लगा होने के कारण कभी मोबाइल काम करता है। गांव मे 20 परिवार निवासरत है,आधे उरांव जाति के है,आंगनबाडी, प्रा.शा. का हाल बेहाल है,पंचायत प्रतिनिधि गांव की समास्याओ के प्रति गंभीर नहीं है।

ग्राम के जरहाडीह टोले मे पुल की आवश्यकता है,ग्राम को मुख्यमार्ग से जोडने व गली मे सी.सी रोड की ,तथा एक पानी सेन्टेक्स की समस्या ग्रामवासियो ने बतायी है।
बहरहाल गांव की समास्याओ का निराकरण के लिये भगवान बनकर कौन आगे आता है समय ही बतलायेगा ।