भोजटोला द्वारा कुंभकार समाज के इष्टदेव नरसिंह भगवान का जयंती बड़े धूम-धाम से मनाया गया। समारोह में शामिल हुए :- संसदीय सचिव

भोजटोला द्वारा कुंभकार समाज के इष्टदेव नरसिंह भगवान का जयंती बड़े धूम-धाम से मनाया गया। समारोह में शामिल हुए :- संसदीय सचिव
मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला:-
भोजटोला में चक्रधारी समाज ने मनाया भगवान नरसिंह जयंती
नरसिंह नाथ भगवान जयंती समारोह में शामिल हुए इंद्रशाह मंडावी
शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव है: इंद्रशाह मंडावी
☑️
मोहला विकासखंड के ग्राम भोजटोला में कोसरिया कुंभकार समाज के सर्किल भड़सेना, बोरी तथा भोजटोला द्वारा कुंभकार समाज के इष्टदेव नरसिंह भगवान का जयंती बड़े धूम-धाम से मनाया गया। गांव के बच्चें, महिला तथा सामाजिक बंधुओ ने हर्ष के साथ गांव में नरसिंह भगवान के जय जयकार करते हुए रैली निकाला। भगवान विष्णु का चौथा अवतार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी यानी चौदहवीं तिथि को हुआ था, जो नरसिंह के रूप में था। इस तिथि पर लोग पूरे दिन उपवास रखते हैं और इस दिन भगवान नरसिंह की पूजा की जाती है। भगवान नरसिंह की आराधना से व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक बल की प्राप्ति होती है. भगवान का यह अवतार मन से सभी भय को दूर करता है।

☑️
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने शिरकत किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा की नरसिंह अवतार में भगवान विष्णु आधे शेर और आधे मानव के रूप में अवतार लिया था। शास्त्रों के अनुसार भगवान नरसिंह भगवान विष्णु के चौथे अवतार माने जाते हैं जिन्होंने हिरण्यकश्यप के वध के लिए धरती पर अवतरण लिए थे। भगवान ने धर्म के रक्षा हेतु अवतार लिया था।

☑️
कार्यक्रम को जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय जैन, महामंत्री राजेंद्र जुरेशिया, जिला पंचायत सदस्य बिरेंद्र मसिया, जनपद अध्यक्ष लग्नू राम चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया सभी ने नरसिंह जयंती की शुभकामनाएं दिए।
☑️
इस अवसर पर कोसरिया कुंभकार समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र चक्रधारी, महेंद्र साहू, भुनेश्वर साहू, जवाहर बोगा, ग्राम पटेल देवनाथ चक्रधारी, सरपंच संतराम हिडामे, सुरेश यादव, कमलेश्वरी चक्रधारी, रमशिला चक्रधारी, सजन बाई चक्रधारी, रोहिदास साहू, तुलसी राम साहू, ब्रम्हा यादव, ठाकुर राम चक्रधारी, जनक चक्रधारी, गैंदू राम चक्रधारी सहित सैकड़ों सामाजिक बंधु ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।
