News

पोटिया कला के मीडिल स्कूल खराब एवं खंडहर होने साथ ही बारहवीं कक्षा तक स्कूल एवं नेताओं द्वारा झूठी आश्वासन मिलने के कारण क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई से वंचित वार्ड पार्षद एवं शहर विधायक अरुण वोरा का इस्तीफा कि मांग एवं विधानसभा चुनाव के समय बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन…

पोटिया कला के मीडिल स्कूल खराब एवं खंडहर होने साथ ही बारहवीं कक्षा तक स्कूल एवं नेताओं द्वारा झूठी आश्वासन मिलने के कारण क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई से वंचित वार्ड पार्षद एवं शहर विधायक अरुण वोरा का इस्तीफा कि मांग एवं विधानसभा चुनाव के समय बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन…

दुर्ग शहर :- पोटिया कला के मीडिल स्कूल खराब एवं खंडहर होने साथ ही बारहवीं कक्षा तक स्कूल एवं नेताओं द्वारा झूठी आश्वासन मिलने के कारण क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई से वंचित वार्ड पार्षद एवं शहर विधायक अरुण वोरा का इस्तीफा कि मांग एवं विधानसभा चुनाव के समय बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन…

खराब स्कूल का निरीक्षण करने आज तक शिक्षा विभाग के कोई भी अधिकारियों एवं शिक्षा मंत्री द्वारा निरक्षण करना उचित नहीं समझें…

शिक्षा का मंदिर कहें जाने वाले स्कूल छत्तीसगढ़ का सबसे खराब एवं खंडहर पोंटिया कला का मीडिल स्कूल है। पोटिया कला वार्ड क्रं 54 मीडिल स्कूल बहुत ही जर्जर हो चुके हैं इस स्कूल के मरम्मत कार्य या फिर उस खंडहर स्कूल को तोड़कर नये भवन निर्माण करने को लेकर वार्ड वासियों द्वारा बारहवीं कक्षा तक स्कूल कि मांग को लेकर पार्षद से लेकर महापौर, विधायक कलेक्टर को कइयों का बार आवेदनों के माध्यम से अवगत किए लेकिन आज तक इस स्कूल का जिर्णोद्धार नहीं हो सका जबकि खासबात तो यह है कि इस वार्ड के पार्षद अनुप चंदानिया को भी पार्षद के रूप में लगभग दस वर्ष पुरे होने वाले हैं। और इन्हीं के महापौर, विधायक, मुख्यमंत्री होने के बाद भी यहां के नागरिकों को स्कूल जैसे गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आज स्कूल जर्जर एवं खंडहर होने कि वजहों से वार्ड क्रं 53 के प्राथमिक स्कूल में बैठकर पढ़ाने को मजबूर शहर विधायक द्वारा आज से लगभग पांच वर्ष पहले स्कूल के मरम्मत कराने हेतु स्कूल में ताला जड़कर पेड़ के छांव में बैठकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया था

और कुछ दिनों पहले पोटिया कला में कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा विधायक को घेरकर स्कूल का निरीक्षण कराकर अवगत कराया गया था लेकिन आज इस स्कूल का नवनिर्माण करना दूर कि बात खंडहर स्कूल का संधारण भी नहीं हो पाया विधायक द्वारा अपनी विधायकी राज में पोटिया कला वार्ड वासियों को स्कूलो को लेकर आज तक सिर्फ खानापूर्ति एवं झूठी आश्वासन ही मिला हैं। मीडिल स्कूल के पिछे शासकीय भूमि पर लगभग कई एकड़ में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहां वह भी बीच मझधार में लटकती दिखाई दे रहे हैं दुसरी बात यह है कि वार्ड क्रं 54 मीडिल स्कूल के मरम्मत कार्य के लिए शासन से फंडिंग जारी होता हैं लेकिन कुछ कर्मचारियों के लापरवाहियों कि वजहों से उपर हेडिंग में वार्ड क्रं 54 लिखा होता है और नीचे अनुषंसा में प्राथमिक शाला स्कूल लिखा रहता हैं। जबकि प्राथमिक स्कूल वार्ड क्रं 53 में आते हैं। ऐसा लगता हैं। कर्मचारियों द्वारा निंद्र अवस्था में रहकर सूचना जारी करते है जब भी पोटिया कला में कोई भी कार्यक्रम होता है तो कार्यक्रम में शामिल हुए नेताओं को मीडिल स्कूल के बारे अवगत करने के बाद नेताओं द्वारा एक दुसरे को थोपते दिखाई देते हैं कुछ नेताओं द्वारा मंत्री होने के बाद भी मेरे क्षेत्र में नहीं आते ऐसा सुनने को मिलता जबकि मंत्री पद सभी क्षेत्रों के लिए होता हैं।

कुछ नेताओं के छोटी सोच कि मानसिकता होने के कारण दुर तक नहीं सोच पाते छत्तीसगढ़ का सबसे खराब एवं खंडहर स्कूल कोई हैं। तो वह पोटिया कला दुर्ग का मीडिल स्कूल एक समय ऐसा दिन था कि इन स्कूलों में हजारों बच्चे पढ़ाई करते दिखाई देते थे लेकिन अब स्कूल के आभाव में क्षेत्र के लोग अपने बच्चों को दूर दराज भेजकर पढ़ाने को मजबूर हो गए हैं।और आज खराब एवं खंडहर स्कूल का निरीक्षण करने न ही शिक्षा विभाग के कोई भी अधिकारी पहुंचे और न ही शिक्षा मंत्री निरक्षण करना उचित नहीं समझें अभी गर्मियों कि मौसम खत्म होते ही स्कूली बच्चों के नये भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और फिर बच्चों का नये क्लास भी शुरू हो जाएगी लेकिन पोटिया कला के वार्ड वासियों को मीडिल स्कूल खराब एवं खंडहर होने साथ ही स्कूल के दिवारे ढहने लगे शौचालय कि स्थिति बहुत ही खराब एवं जर्जर होने के कारण लगातार दुर्घटनाओं का भय होने कि वजहों से बच्चों के पालकों को चिंता लगने लगी है। कि अपने बच्चों को कहां पढ़ाई जाए जैसे तैसे वार्ड क्रं 54 के मीडिल स्कूल के बच्चों को वार्ड क्रं 53 के प्राथमिक शाला में बैठकर इस वर्ष भी निकाल लिए गए

आज पोटिया कला के मीडिल स्कूल के बच्चों को बैठने के लिए स्कूल नहीं होने के कारण बच्चों के भविष्य संकटमय होने लगी है पोटिया कला वार्ड वासियों द्वारा इन नेताओं के निष्क्रियता के कारण वार्ड पार्षद अनुप चंदानिया एवं शहर विधायक अरुण वोरा का इस्तीफा का मांग कर घोर विरोध करते हुए विधानसभा चुनाव के समय बहिष्कार करने कि बात मिडिया के सामने रखा गया राज्य सरकार का जो नारा है स्कूल चले हम सर्व शिक्षा अभियान कहीं न कहीं फैल साबित हो रही है क्योंकि बच्चों के पढ़ाई के लिए स्कूल ही नहीं रहेगा तो बच्चे पढ़ाई कैसी करेंगे और स्कूल कैसे जाएंगे ऐसे में कैसे गडबो नवा छत्तीसगढ़ समझ से परे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!