जिले में आबकारी प्रकरणों पर
राजसात की हुई कार्रवाई
कलेक्टर केे आदेश पर 50 प्रकरणों
में चार पहिया व दो पहिया वाहन तथा शराब राजसात
जिले में आबकारी प्रकरणों पर
राजसात की हुई कार्रवाई
कलेक्टर केे आदेश पर 50 प्रकरणों
में चार पहिया व दो पहिया वाहन तथा शराब राजसात
बालोद, 24 अपै्रल 2023
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में आबकारी प्रकरणों पर निरंतर राजसात की कार्रवाई की जा रही है। जिससे जिले में मदिरापान के अवैध विक्रय पर निरंतर कमी आई है। कलेक्टर श्री शर्मा के आदेश पर जिले में आबकारी के 50 प्रकरणों पर चार पहिया व दो पहिया वाहन तथा शराब राजसात किया गया है। कलेक्टर द्वारा जिले का प्रभार लेने के साथ ही निरंतर ही आबकारी प्रकरणों पर कार्रवाई जारी है। जिसके तहत् माह नवम्बर 2022 से अब तक गुण्डरदेही थाना अंतर्गत अनावेदक कौशल नेताम, गौतम कुमार, ओमल धनकर, दुखूराम, सहदेव राम के दोपहिया वाहन व शराब राजसात किए गए। इसी प्रकार रनचिरई थाना अंतर्गत रामगुलाल, तुलेश्वर प्रसाद, एमन चंदेल, डौण्डीलोहारा थाना अंतर्गत अजयसिंह, संजय कुमार देवांगन,
बालोद थाना अंतर्गत जागेश्वर कुम्भकार, बसंत साहू, मोबिनुद्दीन, अजय बांधे, ओंकार शोरी, त्रिलोक गौतम, ईश्वरचंद देशमुख, लक्ष्मीकांत मिश्रा, खेमराज जैन, गिरीश कुमार बघेल, खिलेश, ईश्वर सोनी, छगनलाल सोनकर, दल्लीराजहरा थाना अंतर्गत महेतरूराम, मनराखन शोरी, दयालूराम साहू, तिलकराम धनेन्द्र, गैंदलाल मानिकपुरी, बेनूराम, कौशल, देवरी थाना अंतर्गत प्रकाश कुमसा पटेल, अजय कुमार सेंगर, ताम्रध्वज साहू, माखनलाल साहू और गुरूर थाना अंतर्गत अविनाश सोनी, संतराम साहू, देवेन्द्र कुमार ध्रुव, तामेश्वर राम साहू, चंद्रशेखर यादव के दोपहिया वाहन व शराब राजसात किए गए। जिले में इसी प्रकार शराब के अवैध परिवहन के प्रकरणों पर निरंतर कार्रवाई कर वाहन व शराब राजसात किए जा रहे हैं।
क्रमांक/1239/ठाकुर
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
