176साइबर अपराधों के मास्टर माइंड पर छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा

दिनांक: 01.10.2026
💥 176 साइबर अपराधों के मास्टरमाइंड पर छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा! पहली बार हत्थे चढ़ा अंतर्राज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का मुख्य सरगना, जिला मोहला-मानपुर-अंंबागढ़ चौकी पुलिस ने पश्चिम बंगाल से दबोचा
💥 देशभर की पुलिस थी 176 साइबर अपराधों के मास्टरमाइंड की तलाश में, मोहला-मानपुर-अंंबागढ़ चौकी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग ट्रांजेक्शन के विश्लेषण के आधार पर पश्चिम बंगाल से दबोचा!
💥 वर्चुअल बैंक खाते से देशभर में साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब — 1.71 लाख (1,71,000) से अधिक लोगों को बनाया निशाना, 14 राज्यों में दर्ज मिले 176 आपराधिक प्रकरण; मुख्य सरगना समेत 03 आरोपी गिरफ्तार
💥 कर्नाटक, बिहार, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, दिल्ली, पश्चिम बंगाल सहित 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में दर्ज मिले 176 FIR, अकेले कर्नाटक में 54, बिहार में 46 और तेलंगाना में 28 आपराधिक प्रकरण।
💥 जिला मोहला-मानपुर-अंंबागढ़ चौकी के विभिन्न थानों में भी गिरोह से संबंधित 31 शिकायतें दर्ज।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी.सिंह. (भा. पु. से) के दिशा निर्देशन मे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मानपुर श्री विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में एवं खड़गांव थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सुशील त्रिपाठी एवं प्रशिक्षु उप निरीक्षक श्री अब्दुल रियाज के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े अंतर्राज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना खड़गांव पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए देशव्यापी नेटवर्क चलाने वाले मुख्य सरगना सहित कुल 03 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मामले का संक्षिप्त विवरण:
थाना खड़गांव में दर्ज अपराध क्रमांक 06/26, धारा 318(4) बी.एन.एस. के तहत आरोपियों द्वारा पीड़ित से ठगी की गई कुल रकम 3,12,348 रुपये को अलग-अलग 09 बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था। तकनीकी विश्लेषण और जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपियों ने एक वर्चुअल बैंक खाता संख्या 211071614 बनाकर उसमें अकेले 60,000 रुपये ट्रांसफर किए थे।
इसी वर्चुअल बैंक खाते का इस्तेमाल कर आरोपियों ने देश भर के मासूम लोगों को अपना शिकार बनाया। जांच में यह बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस अकेले खाते के जरिए देश के 1,71,000 से अधिक लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है, जिससे जुड़े देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 176 आपराधिक प्रकरण (FIR) पहले से पंजीकृत हैं।


विभिन्न राज्यों में दर्ज अपराधों का विवरण:
आरोपियों के इस फर्जी वर्चुअल खाते (211071614) के विश्लेषण से देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज FIR का विवरण इस प्रकार मिला है:
कर्नाटक: 54 FIR
बिहार: 46 FIR
तेलंगाना: 28 FIR
उत्तर प्रदेश: 10 FIR
केरल: 08 FIR
महाराष्ट्र: 07 FIR
हरियाणा / तमिलनाडु: 06-06 FIR
दिल्ली: 04 FIR
पश्चिम बंगाल: 03 FIR
अंडमान निकोबार / अरुणाचल प्रदेश / मिजोरम / राजस्थान: 01-01 FIR
स्थानीय जिले में दर्ज शिकायतें:
इस गिरोह के नेटवर्क द्वारा अकेले जिला मोहला-मानपुर-अंंबागढ़ चौकी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न थानों में कुल 31 शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, जिनका विवरण निम्नानुसार है:
अंबागढ़ चौकी थाना: 15 शिकायतें
खड़गांव थाना: 09 शिकायतें
मोहला थाना: 03 शिकायतें
मानपुर थाना: 02 शिकायतें
गोटाटोला थाना: 01 शिकायत
मदनवाड़ा थाना: 01 शिकायत
गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई:
देश के अलग-अलग राज्यों की पुलिस टीमें लगातार इस शातिर गिरोह की तलाश में जुटी हुई थीं, लेकिन आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। जिला पुलिस की विशेष टीम ने सूझबूझ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर दिनांक 30.09.2026 को मामले से जुड़े तीनों आरोपियों को धर दबोचा
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
(1).आदित्य रजक (मुख्य सरगना) पिता उपेंद्र रजक, पता- कोननगर नवोग्राम, थाना उत्तरपारा, जिला हुगली (पश्चिम बंगाल)।
(2).कृष्णा चौधरी, पिता:-अरुण चौधरी, पता:- टीटागढ़ महावीर मंदिर के पास, वार्ड नं:- 06, नार्थ 24 परगना, थाना:- टीटागढ़।
(3)सुमन वर्मा, पिता:-अजय वर्मा, पता:- टीटागढ़ महावीर मंदिर के पास, वार्ड नं:- 06, नार्थ 24 परगना, थाना:- टीटागढ़।
पकड़े गए सभी 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
सराहनीय भूमिका:
इस अत्यंत जटिल और बड़े अंतर्राज्यीय मामले का खुलासा करने में थाना खड़गांव से प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अब्दुल रियाज, सउनि० धन सिंह महिलांगे(विवेचना अधिकारी), आरक्षक आशीष जोगी, आरक्षक नर्मदा प्रसाद पैकरा, महिला सहायक आरक्षक सरिता जाड़े, और जिले की साइबर सेल की विशेष भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात खाते या वर्चुअल बैंकिंग के झांसे में न आएं और किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तुरंत नजदीकी थाने या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट