सुशासन तिहार2026

6 मई को साल्हेभट्टी में मौसम साफ होने से सुशासन तिहार का भव्य आगाज आज हो रहा है।
आंधी-बारिश के बाद प्रशासन ने स्थल को तैयार कर लिया है।
ग्रामीणों का पहुंचना शुरू, आयोजन के सफल होने के पूरे आसार।
– सुशासन तिहार 2026

– विकास खंड मानपुर अंतर्गत साल्हेभट्टी में जन समस्या निवारण शिविर आज साल्हेभट्टी क्लस्टर में साल्हेभट्टी, औंधी, बागडोगरी, बोड़ेगांव, नवागांव, गड़डोमी, पेंदोड़ी, सरखेड़ा, मोरचुल, जामड़ी, सीतागांव, हलांजूर, मदनवाड़ा कारेकट्टा, हुरेली ग्राम पंचायत शामिल हैं। शिविर में विभिन्न योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। शिविर में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने ग्रामीणजनों को शिविर में उपस्थित होने अपील की है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट