Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

सुशासन तिहार 2026

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (छत्तीसगढ़)
समाचार
सुशासन तिहार 2026: स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिला आर्थिक संबल
मोहला, 6 मई 2026। सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम साल्हेभट्टी में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में स्व सहायता समूह की महिलाओं को बैंक लिंकेज के माध्यम से 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।


ग्राम जामड़ी की पदम वैष्णव देवी समूह की 11 महिलाओं को सामूहिक मक्का खेती तथा ग्राम औंधी की संत मरियम समूह की 10 महिलाओं को होटल व्यवसाय शुरू करने हेतु राशि दी गई।
महिलाओं ने इस पहल के लिए शासन-प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इससे उन्हें स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!