मोहला-मानपुर

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जंयती पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समाचार
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, 31 मई 2026। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला पुलिस द्वारा थाना मानपुर, सीतागांव एवं कोहका क्षेत्र के ग्रामों में सामुदायिक पुलिसिंग एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं एवं विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, साइबर हेल्पलाइन 1930, नशामुक्ति, यातायात नियमों तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
पुलिस अधिकारियों ने अभिव्यक्ति मोबाइल एप, डायल-112 एवं अन्य सहायता सेवाओं की जानकारी देते हुए नागरिकों से जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, महिलाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!