अंबागढ़ चौकीछत्तीसगढ़

उदयराम साहु बने जिले के प्रभारी

किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदय राम साहू बने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रभारी
मोहला। छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी रायपुर के आदेशानुसार प्रदेश महासचिव श्री उदय राम साहू को जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति किसान कांग्रेस संगठन को जिले में और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से की गई है। श्री उदय राम साहू की नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में की गई है।


इस अवसर पर किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखपाल सिंह खैरा, राष्ट्रीय नेतृत्व, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री राममोहन उरांव, तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं धन्यवाद दिया है।
नवनियुक्त जिला प्रभारी श्री उदय राम साहू ने संगठन द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले के किसानों की समस्याओं के समाधान, किसान हितों की रक्षा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जिले के किसानों के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!