मोहला-मानपुर

शराब के लिये पैसे मांगने पर मां की हत्या, आरोपी पुत्र गिरफ्तार


शराब के लिए पैसे मांगने पर मां की हत्या, आरोपी पुत्र गिरफ्तार
मानपुर, 16 अगस्त 2026। शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में पुत्र ने बांस के डंडे से मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के टांगापानी (तुमडीकसा) की है।
पुलिस के अनुसार 12 अगस्त को आरोपी रोहित कुमार नुरेटी (24 वर्ष) ने अपनी मां इद्रोतिन बाई नुरेटी (40 वर्ष) से शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर विवाद हुआ और आरोपी ने सिर पर बांस के डंडे से वार कर दिया। गंभीर चोट के चलते उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सिर की गंभीर चोट बताया गया। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 45/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। थाना मानपुर पुलिस ने 16 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी रविशंकर डहरिया सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!