नवीन महाविद्यालय चिल्हाटी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

चिल्हाटी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
चिल्हाटी। 15 अगस्त के पावन अवसर पर नवीन महाविद्यालय चिल्हाटी में क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में तिरंगा ध्वज एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू तथा संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर सहित महान विभूतियों के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति त्रिपुरे उपस्थित रहीं। वहीं प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस कमेटी रायपुर एवं नवीन महाविद्यालय चिल्हाटी के विधायक प्रतिनिधि श्री उदयराम साहू ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्री साहू ने नवीन महाविद्यालय चिल्हाटी में विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दिए जाने पर विधायक श्री भोलाराम साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री मुकेश सिन्हा का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।





समारोह में नवीन महाविद्यालय चिल्हाटी के प्राचार्य श्री खेमूराम रावटे, प्राचार्य श्री धर्मेंद्र प्रसाद शाश्वत, उपसरपंच श्री कोमल दास निषाद, प्रधान पाठक श्रीमती उषा चौहान, गोपाल सिंह पाल, किसान कांग्रेस कमेटी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री बियासनारायण साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री हरी अंबादे, सदस्य श्री बियासनारायण साहू, श्रीमती अश्मिता मंडावी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के जयघोष “जय जवान, जय किसान, जय छत्तीसगढ़ महतारी” के साथ हुआ।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट