Newsछत्तीसगढ़मोहला

मोहला मे चिल्लर संकट, व्यापारी परेशान

मोहला में चिल्लर संकट, व्यापारी परेशान
मोहला, 8 मई। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 10-20 रुपये के नोट और सिक्कों की भारी कमी से व्यापारी और ग्राहक परेशान हैं। किराना, सब्जी, मेडिकल व छोटे दुकानदारों को रोज खुदरा नहीं मिलने से दिक्कत हो रही है।


व्यापारी संघ अध्यक्ष योगेंद्र सिंगने ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए जल्द बैंक अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। समय रहते व्यवस्था नहीं बनी तो व्यापारी संघ आंदोलन की रणनीति बनाएगा।
व्यापारियों ने जिला प्रशासन से लीड बैंक के माध्यम से विशेष चिल्लर शिविर लगाने की मांग की है।
मोहला से योगेश खंडेलवाल की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!