Newsछत्तीसगढ़मोहला

मार्रीकलस्टर में सरपंचों संग कलेक्टर ने की विकास कार्यों और जनसमस्याओं की समीक्षा

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
छत्तीसगढ़
समाचार

  • सुशासन तिहार 2026
  • मार्री क्लस्टर में सरपंचों संग कलेक्टर ने की विकास कार्यों और जनसमस्याओं की समीक्षा
    मोहला, 9 मई 2026। सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम पंचायत मार्री में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर से पूर्व कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने मार्री क्लस्टर की 11 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की बैठक लेकर विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर, एसडीएम श्री हेमेंद्र भुआर्य सहित ,जनपद पंचायत सीईओ मोहला,विभिन्न विभागों के अधिकारी – कर्मचारी,पटवारी,तथा क्षेत्र के सरपंच उपस्थित रहे।

  • कलेक्टर ने सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण, पेयजल व्यवस्था सुधार तथा जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने तालाब, कुएं एवं अन्य जल संचयन कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने पर जोर दिया।
    बैठक में ग्राम सचिवालय का नियमित आयोजन, प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी, युवाओं के कौशल प्रशिक्षण, एग्रीस्टैक पंजीयन तथा आधार अपडेट की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पंचायतों से किसानों को एग्रीस्टैक पंजीयन के लिए प्रेरित करने की अपील की।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!