Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

मोहला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 19पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार


मोहला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
मोहला। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 पेटी गोवा व्हिस्की (171 बल्क लीटर) जब्त की है। पुलिस ने ग्राम देवरसुर निवासी घनश्याम निषाद (42) को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देशन एवं थाना प्रभारी संदीप टोप्पो के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने आरोपी के खेत-बाड़ी स्थित मकान से 1950 पौवा मध्यप्रदेश निर्मित शराब बरामद की। कार्रवाई में थाना मोहला के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट*

Back to top button
error: Content is protected !!