गौ सम्मान आह्वान अभियान: राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा दिलाने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

*निस्वार्थ भाव गौ सेवा समिति दल्ली राजहरा एवं बालोद जिले के सभी तहसील से आए गौ भक्तों के द्वारा गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा प्राप्त हो, गौ हत्या बंद हो, और गौ माता की सेवा के लिए केंद्रीय कानून लागू हो इसल लिए कलेक्टर महोदय जी को महामहिम राज्यपाल, महामहिम प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम पर शांति पुन तरीके से प्रार्थना पत्र दिया गया जय गौ माता की🚩*। ,🚩🚩🚩गौ सम्मान आह्नान अभियान 🚩

दल्ली राजहरा। निस्वार्थ भाव गौ सेवा समिति दल्ली राजहरा एवं बालोद जिले की विभिन्न तहसीलों से आए गौ भक्तों ने “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत शांतिपूर्ण रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान गौ भक्तों ने गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा देने, पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ संरक्षण एवं सेवा के लिए केंद्रीय स्तर पर प्रभावी कानून बनाए जाने की मांग की। अपनी मांगों को लेकर समिति के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल, माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है और उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सभी गौ भक्तों ने शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाई तथा गौ सेवा और गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित गौ भक्तों ने “जय गौ माता” के जयघोष के साथ गौ संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
