Newsमोहला

मोहला जनपद पंचायत के स्थानांतरित सीईओ प्रांजल प्रजापति से सीधी बात

जनपद पंचायत मोहला के स्थानांतरित सीईओ प्रांजल प्रजापति से सीधी बात जनपद पंचायत मोहला के सीईओ श्री प्रांजल प्रजापति का स्थानांतरण अब दंतेवाड़ा हो गया है। लगभग 13माह के अपनें कार्यकाल में उन्होंने जनपद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों, ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक नवाचारों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई।उन्होंने अपने स्थानांतरण को लेकर कहा कि, छग के, 33जनपद सीईओ के प्रशासनिक प्रक्रिया के

तहत मेरा दंतेवाड़ा स्थानांतरण हुआ है। मोहला जनपद पंचायत के 13माह के कार्यकाल मे जिला कलेक्टर व जिला सीईओ के मार्ग दर्शन निर्देशन मे धरती आबा व आदि कर्मवीर योजनाओं का कार्य मेरी बड़ी उपलब्धि रही। वैसे कई कार्य धीरे धीरे सब हो रहे हैं कुछ पंचायत भवन व बीरसिंग टोला का स्कूल का भवन नहीं बन पाया जिसका मुझे दर्द हैं। शासन का बस्तर क्षेत्र मे शासन की बड़ा फोकस है जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा मे बस्तर मन्ने व नियदनिल्लार योजना पर अच्छे से कार्य करना व विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता रहेगा। मोहला की जनता व जनप्रतिनिधियों से मेरा संबंध मधुर रहा मोहला जिले का विकास कार्यो से 3से4 वर्षों में बदलेगा तस्वीर दिखेगा अच्छा, उन्होंने जाते जाते मोहला क्षेत्रवासियों के लिये अंतिम संदेश मे कहा कि, ओम् सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाःनिरामयाः

मोहला से  योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!