निर्माण कार्यो मे गुणवत्ता और समय सीमा का रखे विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलना प्रजापति

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर तुलिका प्रजापति
मोहला, 1 जुलाई 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में लोक निर्माण, सेतु, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं जल संसाधन विभाग के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा





तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महाविद्यालय भवन, सर्किट हाउस, पुल-पुलिया, ग्रामीण सड़क, पंचायत स्तर के निर्माण कार्यों तथा सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने और किसानों एवं ग्रामीणों को समय पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट