बौद्धों की स्वतंत्र आर्थिक व्यवस्था को सशक्त बनाने सम्मेलन 6 जून को अम्बागढ़चौकी में
बौद्धों की स्वतंत्र आर्थिक व्यवस्था को सशक्त बनाने सम्मेलन 6 जून को अंबागढ़ चौकी में
अंबागढ़ चौकी। बौद्ध समाज की आर्थिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक उन्नति को लेकर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन 6 जून 2026 (शनिवार) को गुरुकृपा पैलेस, नया हॉस्पिटल गार्डन रोड, अंबागढ़ चौकी में किया जाएगा। सम्मेलन का शुभारंभ भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजरतन आंबेडकर द्वारा किया जाएगा।


आयोजन का मुख्य उद्देश्य बौद्ध समाज की स्वतंत्र आर्थिक व्यवस्था को सशक्त बनाने तथा बैंकिंग एवं आर्थिक क्षेत्र में समाज की भागीदारी बढ़ाने पर विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में बौद्ध समाज के लोग शामिल होंगे। इसके साथ ही पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों से भी बौद्ध अनुयायियों के पहुंचने की संभावना है।
भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ एवं परिक्षेत्र डोंगरगांव द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है। सम्मेलन में महासभा के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के प्रबुद्धजन भी शामिल होंगे।
भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ के राज्य महासचिव नारद टेंभुरकर ने बताया कि यह सम्मेलन समाज के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट