मोहला

प्रभावित व्यापारियों के व्यावस्थापन की जिम्मेदारी निभायेगी ग्राम पंचायत मोहला


प्रभावित व्यापारियों के व्यवस्थापन की जिम्मेदारी निभाएगी ग्राम पंचायत मोहला
मोहला, 7 जुलाई 2026। सीआरआईएफ योजना के तहत प्रस्तावित राजनांदगांव–डोंगरगांव–चौकी–मोहला–मानपुर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर जनपद पंचायत मोहला में अधिकारियों एवं व्यापारियों की बैठक हुई। अधिकारियों ने बताया कि सड़क का दोनों ओर 10-10 मीटर तक चौड़ीकरण होगा तथा सड़क वर्तमान स्तर से लगभग दो फीट ऊंची बनाई जाएगी।


बैठक में प्रभावित व्यापारियों के व्यवस्थापन, विद्युत पोल, पेयजल पाइपलाइन शिफ्टिंग एवं चौराहों के चौड़ीकरणअधिकारियों चर्चा हुई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्रभावित व्यापारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा और उनके व्यवस्थापन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत मोहला निभाएगी।
— मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!