कुसुमकसाचिखलाकसाछत्तीसगढ़दल्लीराजहराबालोद

एल्डरमेन नियुक्ति में महिलाओं की उपेक्षा, भाजपा का महिला विरोधी चेहरा उजागर – रतिराम कोसमा



ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने नगर पालिका दल्ली राजहरा में हाल ही में की गई एल्डरमेन नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए कहा है

कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला आरक्षण जैसे विषयों पर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जब महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने का वास्तविक अवसर आया तो भाजपा पूरी तरह विफल साबित हुई।

रतिराम कोसमा ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और नगर पालिका दल्ली राजहरा में भी भाजपा का ही नियंत्रण है। इसके बावजूद एल्डरमेन की नियुक्ति में एक भी महिला को स्थान नहीं दिया गया। इससे यह सवाल खड़ा होता है कि क्या दल्ली राजहरा भाजपा में कोई सक्रिय एवं योग्य महिला कार्यकर्ता नहीं है, या फिर भाजपा महिलाओं को केवल भाषणों और नारों तक ही सीमित रखना चाहती है?

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में महिला सशक्तिकरण के प्रति गंभीर होती, तो एल्डरमेन नियुक्ति में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व अवश्य देती। लेकिन महिलाओं की पूर्ण उपेक्षा कर भाजपा ने अपने कथनी और करनी के अंतर को उजागर कर दिया है।

रतिराम कोसमा ने कहा कि महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया से बाहर रखना भाजपा की संकीर्ण सोच को दर्शाता है। यह निर्णय नगर की महिलाओं के सम्मान और उनकी राजनीतिक भागीदारी की भावना के विपरीत है। भाजपा को इस नियुक्ति पर पुनर्विचार करते हुए महिलाओं को भी सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी की पक्षधर रही है तथा भविष्य में भी महिलाओं को उनका उचित अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

रतिराम कोसमा
अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दल्ली राजहरा

Back to top button
error: Content is protected !!