Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का मोहला मानपुर अम्बागढ़चौकी एवं खुज्जी क्षेत्र में भव्य स्वागत

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं खुज्जी क्षेत्र में भव्य स्वागत
मानपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता Charan Das Mahant के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं खुज्जी क्षेत्र आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वे खुज्जी क्षेत्र के विधायक भोलाराम साहू के निवास पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
गोटाटोला में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। भीषण गर्मी के बावजूद नेता प्रतिपक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय विधायक ईश्वरदास शाह मंडावी के निवास पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से मुलाकात की तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।


कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, पूर्व राज्य मंत्री एवं पूर्व विधायक जैसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक श्रीमती छननी साहू, पूर्व विधायक गोवर्धन नेताम, श्रीमती तेजकुंवर नेताम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, बाल सिंह कोरेटी, राजेंद्र चक्रधारी, प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस एवं जिला प्रभारी उदयराम साहू, जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद साहू, पुनमचंद साहू, भागवत अठलघड़े, हुमन नागेश्वर, लखन कोलियारे, रवि हनरी, सेवादल अध्यक्ष श्रीमती शेश्वरी धुवे, जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह पाल, रामेंद्र गोआर्य, दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!