
डी.एन.टी. पब्लिक स्कूल मोहला में स्वतंत्रता दिवस प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित
मोहला। गत दिवस स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर डी.एन.टी. पब्लिक स्कूल मोहला में विविध रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया था। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें देशप्रेम, स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ, जिम्मेदारी, कर्तव्य और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को विकसित करना था। नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
आयोजित प्रतियोगिताओं में Fancy Dress, Patriotic Poem, Creative Flag Making, Modelling, Best Out of Waste, Poster Making, Speech, Rangoli, Handwriting तथा Patriotic Singing प्रमुख रूप से शामिल रहीं। सभी प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।




Fancy Dress Competition की “Nature – The Pride of India” थीम में KG-I की श्रेणिका भुआर्या ने प्रथम, मोनिशा भुआर्या ने द्वितीय तथा मिहिर वैष्णव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं “Unsung Heroes of India” थीम में अक्सा जहाँ ने प्रथम, रिफात फातिमा ने द्वितीय एवं नुज़हत फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न आकर्षक एवं प्रेरणादायक रूपों के माध्यम से अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
Patriotic Poem Competition में पूर्वी पैकरा ने प्रथम, अनन्या मरकाम ने द्वितीय तथा भवेश कुमार पाटिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
Creative Flag Making using Nature & Reusable Things प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्राकृतिक एवं पुनः उपयोग की जाने वाली वस्तुओं का उपयोग करते हुए तिरंगे के आकर्षक और रचनात्मक स्वरूप तैयार किए। इस प्रतियोगिता में अयाज़ खान ने प्रथम, धैर्य देवांगन ने द्वितीय तथा भूमिका उइके ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Modelling – Tribal Heritage of India प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारत की समृद्ध जनजातीय संस्कृति एवं विरासत को अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसमें रुद्राशीष कोमरे ने प्रथम, युवांश पुर्रामे ने द्वितीय तथा काव्या सिन्हा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Best Out of Waste – Patriotic Innovation प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अनुपयोगी वस्तुओं को रचनात्मकता के माध्यम से उपयोगी एवं आकर्षक कलाकृतियों में परिवर्तित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में खुशी पटेल ने प्रथम, भान्शी ठाकुर ने द्वितीय तथा साक्षी साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Poster Making – My Dream India प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने सपनों के भारत की सुंदर और प्रेरणादायक कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। प्राथमिक वर्ग में छायांक ठाकुर ने प्रथम, प्राची निषाद ने द्वितीय तथा दिव्यांश भुआर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उच्च वर्ग में विवेक कुमार ने प्रथम, भाविका ने द्वितीय तथा चंद्रहास ने तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
Speech Competition – “Meaning of Independence Today” में विद्यार्थियों ने वर्तमान समय में स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ, अधिकारों के साथ कर्तव्यों और एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की पल्लवी यादव ने प्रथम तथा कक्षा 8वीं की माधुरी साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
Rangoli – Colours of Freedom प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से स्वतंत्रता और देशभक्ति की सुंदर अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। इसमें पूनम तुलावी ने प्रथम, डिंपल ने द्वितीय तथा महज़बीन सिद्दीकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं Handwriting – Patriotic Thoughts प्रतियोगिता में वंशिका नंदेश्वर ने प्रथम, जागृति कुर्रे ने द्वितीय तथा पुष्पप्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Singing – Unity in Diversity प्रतियोगिता में देश की एकता और विविधता की भावना से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने सभी को प्रभावित किया। इस प्रतियोगिता में गगन कुमार कौशिक एवं तनिष्क कुमार भुआर्या ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियांशु विष्णोई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अक्षिता रामटेके, आतिफा नाज़, अल्फिना शेख, धानी कांडे, धारवी धांकर, जानवी, ओमिका कोमरे एवं वंशी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में Classroom Decoration Competition का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं को देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और स्वतंत्रता की भावना से प्रेरित आकर्षक सजावट के माध्यम से सुंदर रूप प्रदान किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 7वीं ने प्रथम स्थान, कक्षा 9वीं ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 3री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री संजय जैन द्वारा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षाओं को ₹500-₹500 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। विद्यालय परिवार ने उनके इस सराहनीय सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती बीना तिवारी ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने का भी दिन है।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ केवल अधिकार प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए देश के विकास में योगदान देना भी है। डी.एन.टी. पब्लिक स्कूल मोहला परिवार ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
“प्रतिभा को जब सही मंच और मेहनत का साथ मिलता है, तो सफलता की नई कहानी जन्म लेती है।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट