डिजिटल दीदी अभियान के तहत महिलाओं को मिला डिजिटल एवं वित्तीय प्रशिक्षण
डिजिटल दीदी अभियान के तहत महिलाओं को मिला डिजिटल एवं वित्तीय प्रशिक्षण
मोहला, 1 जून 2026। आकांक्षी विकासखंड अंबागढ़ चौकी के संगम सीएलएफ आतरगाँव में डिजिटल दीदी अभियान के अंतर्गत बिहान दीदी की दुकान संचालिकाओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।,




कलेक्टर तुलिका प्रजापति एवं जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल भुगतान, यूपीआई, क्यूआर कोड, दुकान प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने डिजिटल लेन-देन की प्रक्रिया, साइबर ठगी से बचाव और शिकायत दर्ज कराने के तरीकों पर भी प्रशिक्षण दिया। बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने डिजिटल एवं वित्तीय सेवाओं के अधिक उपयोग का संकल्प लिया और ऐसे कार्यक्रमों को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयोगी बताया।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट