Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

कोराचा में सुशासन तिहार शिविर समपन्न।

कोराचा में सुशासन तिहार शिविर, 1476 आवेदन प्राप्त
मोहला, 15 मई 2026। जनपद पंचायत मानपुर के सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत कोराचा में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
शिविर में मांग एवं शिकायत से जुड़े 1476 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी तथा कई प्रकरणों का मौके पर समाधान किया गया।
कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।


शिविर में कृषि, राजस्व, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को आबादी पट्टा, राशन कार्ड, पोषण आहार, गृह प्रवेश चाबी, तालाब निर्माण स्वीकृति, मछली जाल एवं अन्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में कलेक्टर तुलिका प्रजापति सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

*मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट*

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!