सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले पुलिस मितानों को सुरक्षा किट वितरित, दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
मोहला–मानपुर–अम्बागढ़ चौकी, 15 दिसंबर 2025।
जिले में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा मितानों को सुरक्षा किट का वितरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री वाय. पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


यातायात प्रभारी सउनि शेषनारायण देवांगन एवं यातायात टीम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रत्येक सड़क सुरक्षा मितान को पुलिस मितान किट बैग प्रदान किया गया। किट में सेफ्टी बैग, रस्सी, चाकू, रिफ्लेक्टिव जैकेट, टॉर्च, सड़क पर रखने हेतु रिफ्लेक्टर, दस्ताने, पानी की बोतल सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान मितानों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें बताया गया कि दुर्घटना की स्थिति में इन उपकरणों का सही उपयोग कैसे किया जाए। प्रशिक्षण में रस्सी की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सुरक्षित रूप से सड़क किनारे ले जाना, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थिर कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना, प्राथमिक उपचार देना तथा दुर्घटना स्थल पर स्वयं एवं पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क सुरक्षा मितान दुर्घटनाओं के समय पुलिस के सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके प्रशिक्षण से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी मितानों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी समाज सेवा के लिए प्रेरित किया गया।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.