Newsमोहला-मानपुर

साईबर मामले में पश्चिम बंगाल से आरोपी गिरफ्तार


साइबर ठगी मामले में पश्चिम बंगाल से आरोपी गिरफ्तार
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, 18 अगस्त 2026। खड़गांव थाना क्षेत्र की महिला के बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 3 लाख 12 हजार 349 रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल के टीटागढ़ से एक आरोपी कृष्णा चौधरी को गिरफ्तार किया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। पूछताछ में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में जानकारी मिली है, जिनकी तलाश जारी है।
पश्चिम बंगाल गई टीम में प्रशिक्षु उप निरीक्षक अब्दुल रियाज, सहायक उप निरीक्षक धनसिंग महिलांगे और आरक्षक आशीष जोगी शामिल रहे।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें और OTP, PIN या बैंक संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!