News

साहु समाज के अहाता निर्माण की लंबित राशि दिलाने कलेक्टर से  लगाई गुहार

साहू समाज के अहाता निर्माण की लंबित राशि दिलाने कलेक्टर से लगाई गुहार
मानपुर। ग्राम मानपुर निवासी एवं जनपद पंचायत मानपुर के पूर्व सरपंच हरीश कुमार लाटिया ने साहू समाज के अहाता निर्माण की लंबित राशि दिलाने की मांग को लेकर जनदर्शन शिविर में कलेक्टर महोदया को आवेदन सौंपा।
उन्होंने बताया कि साहू समाज के अहाता निर्माण के लिए 4 लाख रुपये की स्वीकृति हुई थी। जनपद पंचायत मानपुर के इंजीनियर द्वारा निर्माण कार्य का लेआउट किया गया तथा निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आवश्यक फोटो एवं दस्तावेज जनपद पंचायत में जमा किए गए। हालांकि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण अग्रिम राशि का भुगतान नहीं हो सका।
लाटिया ने बताया कि निर्माण कार्य पूर्ण हुए करीब दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते स्वीकृत राशि वापस हो जाने से अब तक निर्माण की 4 लाख रुपये की राशि प्राप्त नहीं हो सकी है।


उन्होंने कलेक्टर महोदया से मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए साहू समाज के अहाता निर्माण की लंबित राशि दिलाने की मांग की है।
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सुपुत्री की सगाई 30 अगस्त को निर्धारित है तथा विवाह की तैयारी दीपावली पर्व के बाद की जा रही है। ऐसे में उन्होंने लंबित राशि का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।

*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*

Back to top button
error: Content is protected !!