
शाला में केक काटकर मनाया पोता पोती का प्रथम जन्मदिन, बच्चो को कराया न्योता भोजन
विकासखंड मोहला के माध्यमिक शाला कोड़ेमरा के प्रधान पाठक मुंशीलाल परसाई ने अपने दो पोतों का प्रथम जन्मदिन शाला में केक काटकर शाला के बच्चों के साथ मनाया। साथ ही दोनों शाला के 59 बच्चों एवं संकुल के शिक्षकों को पूर्ण न्यौता भोज भी दिया।
बता दें कि छत्तीसगढ़ गठन की 25वीं वर्ष पर रजत जयंती मना रहे हैं जिसके चलते मुंशीलाल परसाई माध्यमिक शाला कोड़ेमरा के प्रधान पाठक जिनके पुत्र के दो बच्चों की प्रथम जन्मदिन शाला में मनाया और शासन की योजना मध्याह्न भोजन अंतर्गत बच्चों को रुचिकर भोजन हेतु पूर्ण न्यौता भोज रखा गया जिसमें खीर, पुड़ी, पनीर की सब्जी आदि रखा गया। जिसका बच्चों ने भरपुर आनंद लिया।

इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक मुंशीलाल परसाई संकुल शैक्षिक समन्वयक दिनेश आडिल, शिक्षक जे कुंजाम, केवल राम साहू, रवि कुमार रावटे, श्यामुराम भुआर्य, बलराम यादव, पेमेंद्र साहू सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.