Newsछत्तीसगढ़मोहला

विहिप जिला उपाध्यक्ष टेकराम भंडारी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

मोहला। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष टेकराम भंडारी ने दीपावली के पावन अवसर पर जिलेवासियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को सपरिवार हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति का एक पावन एवं महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे तथा प्रत्येक घर-आंगन खुशियों के दीपों से रोशन हो।

श्री भंडारी ने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए। साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे की भावना मजबूत हो।

अंत में उन्होंने जिलेवासियों को सपरिवार दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

टेकराम भंडारी
उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद
जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button