सेवा संकल्प अभियान के तहत मुरेटीटोला मे लगा क्लस्टर स्तरीय सेवा सेतु शिविर

– सेवा संकल्प अभियान के तहत मुरेटीटोला में लगा क्लस्टर स्तरीय सेवा सेतु शिविर
– विभिन्न विभागों की योजनाओं की दी गई जानकारी, पात्र हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित मोहला, 3 अक्टूबर 2026। जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर शासकीय सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम मुरेटीटोला में क्लस्टर स्तरीय सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 850 से अधिक नागरिकों ने सहभागिता की। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के करकमलों से किया गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी श्री दिलीप वर्मा, उपाध्यक्ष श्री शंकर प्रसाद तिवारी, श्रीमती रेखा मंडावी, श्री शत्रुघ्न चुरेंद्र, श्रीमती देवकी यादव, जनपद सदस्य श्री पवन तुलावी, श्री संदीप साहू सहित 10 ग्राम पंचायतों के






सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर में अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे के नेतृत्व में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में सीईओ जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी द्वारा सेवा सेतु अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुखों द्वारा अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। शिविर में स्थापित पंजीयन शाखा के माध्यम से ग्रामीणों के आवेदनों का पंजीयन किया गया तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवेदन उपलब्ध कराए गए। विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री का वितरण भी किया गया। इस दौरान लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजनाओं से जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की सफलता की कहानी ग्रामीणों से साझा की। शिविर के दौरान लगभग 110 हितग्राहियों को विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं से लाभान्वित किए गए। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सेवा सेतु अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं और योजनाओं की जानकारी उनके स्थानीय क्षेत्र में उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी समस्याओं एवं आवेदनों के त्वरित निराकरण की दिशा में पहल की जा रही है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट