खाद संकट और स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल का मुद्दा उठा, जोन स्तरीय बैठक में भाजपा सरकार पर निशाना

खाद संकट और स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल का मुद्दा उठा, जोन स्तरीय बैठक में भाजपा सरकार पर निशाना
मानपुर: सितागांव में आयोजित जोन स्तरीय बैठक में किसानों और ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में किसानों को खाद उपलब्ध कराने में हो रही परेशानियों और कथित तौर पर समय पर खाद नहीं मिलने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष बालचंद कोरेटी ने कहा कि खाद के लिए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार से आवश्यक कदम उठाने और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई।





इसके साथ ही स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिलों में कथित रूप से बेतहाशा बढ़ोतरी का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। विधायक इंद्रशाह मंडावी ने भाजपा सरकार की बिजली व्यवस्था और स्मार्ट मीटर को लेकर सवाल खड़े किए तथा ग्रामीणों को बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से संबंधित जानकारी दी।
बैठक में ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई और उन्हें अपने अधिकारों तथा संबंधित विभागों के समक्ष शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जाएगी तथा सरकार से इन समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी।
बैठक में दिनेश शाह मंडावी, श्रवण बढ़ाई, रवेंद्र सलामे, उपेंद्र मिश्रा, आबिद खान, संपत शिंदे, राम प्रसाद भुआर्य, कीर्तन नूरेटी, अमृता सोरी, जयंती तारम, सालिक मिंज, मोनू सिंपी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सहित किसान और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट