
जिला भाजपा कार्यालय मोहला में कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड
मोहला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण मोहला मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।‘मन की बात’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए एक विशेष आभार संदेश व्यक्त किया गया
मन की बात — विशेष आभार
मन की बात’ — जन-जन के मन की आवाज
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों से निरंतर संवाद करने के लिए हार्दिक आभार।
‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने की प्रेरणादायक कहानियों, जनभागीदारी और राष्ट्रसेवा के संकल्प को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम बन चुका है।
आपके विचारों और आह्वान से करोड़ों देशवासियों को सेवा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरणा मिलती है।
देश की जनता से सीधे संवाद की इस अनूठी पहल के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से अभिनंदन एवं आभार।
वंदे मातरमभारत माता की जय
कार्यक्रम में अमित श्रीवास्तव, राजीव तिवारी, देव प्रसाद नेताम, मोनू वर्मा, सुनील कुमार पिल्ले, रज्जू खान, योगेन्द्र सिंगने, संतोष सोनी, लक्की यादव, गोपाल कौशिक, जितेंद्र तिवारी, जनक तिवारी, खलील कुरैशी, विक्रांत निकोशे, अनुराग कन्नौजे, नवीन हिड़ामे एवं लोमेश यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से देशभर की प्रेरणादायी गतिविधियों और जनभागीदारी से जुड़े विषयों की जानकारी मिलती है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के संबोधन का श्रवण किया।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट