Newsछत्तीसगढ़मोहला

ओबीसी की वास्तविक जनसंख्या के आंकड़े सार्वजनिक करने की मा

ओबीसी की वास्तविक जनसंख्या के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग, कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मोहला। जिला कांग्रेस कमेटी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष भैया राम यदु के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आगामी जातिगत जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए पृथक एवं स्पष्ट कॉलम शामिल किए जाने की मांग को लेकर अपर कलेक्टर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने मांग की कि आगामी जातिगत जनगणना में ओबीसी वर्ग की गणना के लिए अलग और स्पष्ट प्रावधान किया जाए, ताकि ओबीसी वर्ग की वास्तविक जनसंख्या का वैज्ञानिक, पारदर्शी एवं प्रमाणिक आंकड़ा सामने आ सके। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जनसंख्या के वास्तविक आंकड़े उपलब्ध होने से सामाजिक एवं आर्थिक नीतियों के निर्माण में उचित आधार मिल सकेगा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, उदे राम साहू, किसान कांग्रेस महासचिव छत्तीसगढ़ विकास लउतरे, उदय प्रकाश साहू, बेनी प्रसाद साहू, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष राकेश कुमार, कन्हैया साहू, ह्यूमन नागेश्वर सहित जिला, ब्लॉक, सेक्टर एवं मंडल स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!