
जिला देंवागन समाज द्वारा कौडीकसा में रक्त दान शिविर का आयोजन
शामिल हुए अतिथि गण, जनप्रतिनिधि व समाज प्रमुख
शिविर में 42रक्तदाताओ ने किया रक्तदान
मोहला
मोहला मानपुर अम्बागढ़चौकी जिला देंवागन समाज द्वारा वीर शहीदों के नाम 21सितम्बर 2026अन्तराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन चौकी विकास खंड के गौरवशाली ग्राम कौडी का में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जय मां परमेश्वरी देवी की छाया चित्र मे दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा, नगर पंचायत अम्बागढ़चौकी के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कौड़ीकसा संदीप साहु ,जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष लक्ष्मण देंवागन के गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय पेंड्री के डाक्टरों की टीम व स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अतिथि व जनप्रतिनिधियों व देवांगन समाज के प्रमुखों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, समाज द्वारा दूसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन की सोच, पहल, व किये गये कार्यो की प्रशंसा की गई। जैसा कहा गया है कि रक्तदान महादान है दुर्घटना व विभिन्न ग्रसित बीमारियों से ग्रसित रोगियों के लिये ऱक्तदान की आवश्यकता होती है, व देवांगन समाज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, सभी समाज के द्वा रा ऐसा पहल किया जाना चाहिए। जिला देवांगन समाज के द्वारा रक्तदान शिविर के आयोजन व कार्यो की सराहना व प्रशंसा की गई इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा व जिले के पदाधिकारी, नगर पंचायत अम्बागढ़चौकी के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, कौडीकसा भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप साहु, जनपद सदस्य शत्रुघ्न चुरेन्द्र सुरेखा मंडावी, सरपंच लक्ष्मण ढह लिया झनक सोनवा, लक्ष्मण देवांगन, टीका राम देंवागन, हेमलाल देंवागन, शिवरतन देंवागन, इन्दल देंवागन, दिलीप देंवागन, पूजा देवांगन, भाई लाल देंवागन, तिलक देवांगन, भागबत्ती साहु, बंसत देंवागन, प्रमोद देंवागन, भुनेश्वर देंवागन, श्रीमति महेश्वरी, खोरबहरा देंवागन,शंकर देंवागन, लखन देंवागन, चेतन देवांगन, मन्नू लाल देंवागन, रूपेश देवांगन, रेवाकांत देवांगन, श्री मति गीतेश्वरी, शिवकुमार,शाहिल,देंवागन, कपूर देंवागन, सहित बड़ी संख्या में देवांगन समाज के लोग उपस्थित रहे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट