Newsमोहला

वृक्षारोपण व श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से श्री मति सुनीता मेश्राम को दी गई श्रद्धांजलि

वृक्षारोपण व श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से श्रीमती सुनीता मेश्राम को दी गई श्रद्धांजलि

दिनांक 19.09.2026 दिन शनिवार को ग्राम भर्रीटोला प्राथमिक शाला व कन्या आश्रम के द्वारा विद्यालय में पदस्थ रही शिक्षिका दिवंगत सुनीता मेश्राम जी की स्मृति में सामूहिक वृक्षारोपण एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, व आदरणीय सुनीता मेश्राम के परिजनों ने भाग लिया। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने हेतु परिसर में फलदार, छायादार व खुशबूदार पौधे लगाए गए।

सभा को संबोधित करते हुए प्रधान पाठक शिवसागर रघुवंशी व शिक्षिका देवकुमारी ठाकुर जी ने कहा कि सुनीता मेश्राम जी का अल्पायु में निधन हो जाना परिवार के साथ-साथ हमारे लिए भी अत्यंत कष्टप्रद है। वे एक ऐसी शिक्षिका थीं जिसे हम चाह कर भी नहीं भूला सकते। वे निर्भीक, निडर होने के साथ-साथ समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ एवं विद्यार्थी प्रिय शिक्षिका थीं। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका साथ छोड़ जाना हमारे लिए एक अपूर्णीय क्षति है जिसकी चाहकर भी भरपाई नहीं की जा सकती।

इस अवसर पर महेन्द्र बंसोड ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते हुए अंधविश्वास व पाखंडवाद से दूर रहने का मार्गदर्शन दिया तथा सुनीता मेश्राम जैसे योग्य नागरिक बनने की सीख दी।

इस अवसर पर श्रीमान प्राचार्य रावटे जी, श्रीमान नन्दलाल केराम जी, श्रीमती नन्दा सहारे जी, श्रीमती भुनेश्वरी भंडारी जी, श्रीमान महेन्द्र साहू जी, श्रीमान दीपक साहू जी, श्रीमान विकास देवांगन जी, श्रीमती रहिमन कुमेटी, श्रीमती उर्मिला मंडावी जी, श्रीमती नेहा हुमने जी, श्रीमती अंजलि सिंह जी, श्रीमती गंगा बाई जी, श्रीमती तिलोका जी के अलावा अन्य शिक्षक गण व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!