पुरषोत्तम लाल साहब को मोहला मानपुर अम्बागढ़चौकी जिले का नया जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया
अंबागढ़ चौकी। पुरुषोत्तम लाल साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का नया जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) नियुक्त किया गया है

वर्तमान में वे कन्या शिक्षा परिसर में प्राचार्य के पद पर कार्यरत रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। अब उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी का नया दायित्व सौंपा गया है।
पुरुषोत्तम लाल साहू ने इससे पहले शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उनके जिला शिक्षा अधिकारी बनाए जाने के बाद शिक्षा विभाग में भी नई जिम्मेदारी को लेकर चर्चा है।

बता दें कि इससे पहले योगदास साहू जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उनके बाद अब पुरुषोत्तम लाल साहू को जिला शिक्षा अधिकारी का पदभार सौंपा गया है।नए जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति पर कन्या शिक्षा परिसर सहित जिले के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पुरुषोत्तम लाल साहू को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर दिशा मिलेगी।
संतोष सहारे की रिपोर्ट