Newsमोहला-मानपुर

चिल्हाटी के अटल चौक में तलवार लहराने वाला युवक गिरफ्तार

चिल्हाटी के अटल चौक में तलवार लहराने वाला युवक गिरफ्तार
मोहला। चिल्हाटी पुलिस ने अटल चौक में तलवार लहराकर राहगीरों को धमकाने वाले 23 वर्षीय युवक सूरज चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तलवार बरामद की।


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 67/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई एसएसपी वाय.पी. सिंह के निर्देशन एवं एसडीओपी नेहा पवार के मार्गदर्शन में की गई।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!