21 सितम्बर को कौड़ीकसा में होगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

21 सितंबर को कोंड़ीकसा में होगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर जिला देवांगन समाज की पहल, रक्तदाताओं को मोमेंटो देकर किया जाएगा सम्मानित
मोहला। अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर 21 सितंबर 2026, सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडईकसा में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन जिला देवांगन समाज, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के तत्वावधान में किया जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसी उद्देश्य से समाज के लोगों के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं एवं आम नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की गई है।

शिविर का आयोजन 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। रक्तदान करने वाले लोगों के लिए आयोजकों की ओर से भोजन की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों ने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना जीवन बचाने में निर्णायक साबित होता है। ऐसे में युवाओं और स्वस्थ नागरिकों को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए।
जिला देवांगन समाज ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को मानव सेवा के संकल्प के साथ मनाते हुए शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने में अपना योगदान दें।
शिविर की जानकारी:
📍 स्थान: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कौड़ीकसा
📅 दिनांक: 21 सितंबर 2026, सोमवार
⏰ समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
🩸 आयोजन: जिला देवांगन समाज, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
🏆 विशेष: रक्तदाताओं को मोमेंटो से सम्मानित किया जाएगा तथा भोजन की व्यवस्था रहेगी।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट