खड़गांव में धूमधाम से मनाया गया दही हांडी उत्सव

खड़गांव में धूमधाम से मनाया गया दहीहंडी उत्सव
खड़गांव। ग्राम खड़गांव के बस स्टैंड चौक में शनिवार को व्यापारी संघ के तत्वावधान में दहीहंडी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के लोग शामिल हुए। दहीहंडी को लेकर युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी सुशील त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस एवं प्रशासन की बेहतर व्यवस्था के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।




दहीहंडी कार्यक्रम में अध्यक्ष बिट्टू मयंक गुप्ता, सह-अध्यक्ष सुभाष देवांगन, लकी गुप्ता एवं निर्भय साहू सहित व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दहीहंडी फोड़ने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहा। आयोजन के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ पर्व का आनंद लिया।
आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले व्यापारी संघ के सदस्यों, पुलिस प्रशासन एवं समस्त ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने भी इस तरह के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को आगे भी जारी रखने की बात कही।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट