Newsछत्तीसगढ़मानपुर

समाज कल्याण विभाग ने मानपुर में लगाया दिव्यांग प्रमाणीकरण एवं यूडी आईडी निर्माण शिविर

– समाज कल्याण विभाग ने मानपुर में लगाया दिव्यांग प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी निर्माण शिविर

– 110 दिव्यांगजनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया पूरी मानपुर --------- अगस्त 2026

कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग प्रमाणीकरण एवं UDID निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला मेडिकल विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांगता का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। साथ ही दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं UDID कार्ड निर्माण की प्रक्रिया भी पूरी की गई।


शिविर में विभिन्न श्रेणियों के कुल 110 दिव्यांगजनों का परीक्षण एवं प्रमाणीकरण किया गया। इनमें मानसिक रोग से संबंधित 8, श्रवण बाधित 11, अस्थि बाधित 67, सिक्ल सेल 2, मूक-बधिर 17 तथा दृष्टि बाधित 5 दिव्यांगजन शामिल रहे।
शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर आवश्यक चिकित्सकीय जांच, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तथा UDID कार्ड से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इससे दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।
जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा दिव्यांगजनों को निर्धारित शिविरों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में मानपुर विकासखंड एवं उपखंड मुख्यालय के रूप में शामिल है, जहां आयोजित इस शिविर से क्षेत्र के दिव्यांगजनों को स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण सुविधा मिली।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!