मानपुर के गौतम नसिंग होम को मिला प्राइवेट हॉस्पिटल मॉडल फैसिलिटी का दर्जा

मानपुर (सामाचार)
मानपुर के गौतम नर्सिंग होम को मिला प्राइवेट हॉस्पिटल मॉडल फैसिलिटी का दर्जा
मानपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। जिले में निजी स्वास्थ्य संस्थानों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। मानपुर में संचालित गौतम नर्सिंग होम, मानपुर को छत्तीसगढ़ की Private Model Facilities सूची में मॉडल फैसिलिटी के रूप में चयनित किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों की निजी स्वास्थ्य संस्थाओं की स्थिति एवं उपलब्ध सुविधाओं का उल्लेख किया गया। इसमें मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के गौतम नर्सिंग होम, मानपुर को मॉडल फैसिलिटी के रूप में स्थान दिया गया है।

यह उपलब्धि संस्थान में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मानव संसाधन तथा स्वास्थ्य विभाग की निर्धारित व्यवस्थाओं के अनुरूप किए जा रहे कार्यों के प्रति एक सकारात्मक पहचान है। स्थानीय स्तर पर इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्साहजनक उपलब्धि माना जा रहा है।
गौतम नर्सिंग होम प्रबंधन ने इस उपलब्धि के लिए क्षेत्र के नागरिकों, मरीजों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। भविष्य में भी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
गौतम नर्सिंग होम, मानपुर की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संस्थान के समस्त चिकित्सकीय एवं सहयोगी स्टाफ को बधाई दी है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट