अंबागढ़ चौकीमोहला-मानपुर

नीट परीक्षा में छात्रों की मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, फोड़े पटाखे

नीट परीक्षा में छात्रों की मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, फोड़े पटाखे
अंबागढ़ चौकी। नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की मांगों के समर्थन में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बाद अंबागढ़ चौकी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड परिसर में खुशी मनाते हुए पटाखे फोड़े।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छात्रों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया, जिसके लिए वे सभी बधाई और शुभकामनाओं के पात्र हैं।


कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को छात्रों और देशवासियों के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज का सम्मान होना चाहिए तथा छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबागढ़ चौकी के अध्यक्ष श्री मुकेश सिन्हा, प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस श्री उदयराम साहू, श्री नेमीचंद गनवीर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री रामगोपाल शर्मा, श्री अशोक वर्मा, श्री विकास लाउत्रे, श्री हुमन नागेश्वर, कार्यवाहक अध्यक्ष किसान कांग्रेस श्री गोपाल सिंह पाल, श्री बेनी प्रसाद साहू, श्री पूनमचंद साहू, श्री भैयाराम यादव, श्री मनोहर लाउत्रे, श्री मदन कोमरे, श्री डेरहाराम मेश्राम, श्री हेमराय साहू, श्री सेवकराम साहू, श्री रूपलाल चंद्रवंशी, श्री लक्ष्मण सिन्हा, श्री सालिकराम साहू, श्री हरिअंबादे, श्री दयाशंकर गुप्ता सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!