चिखलाकसाछत्तीसगढ़दल्लीराजहराबालोद

राहुल गांधी के नेतृत्व में युवाओं की आवाज़ को मिली जीत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया विजय उत्सव

दल्ली राजहरा, 25 जुलाई 2026। संसद में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी द्वारा देश के युवाओं के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों—नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे कथित पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा युवाओं के भविष्य की सुरक्षा—को संसद के भीतर और बाहर लगातार मुखरता से उठाने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की खबर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दल्ली राजहरा द्वारा विजय उत्सव मनाया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने विजय मार्च निकाला, आतिशबाज़ी कर खुशी व्यक्त की तथा नगर के नागरिकों और युवाओं को मिठाई वितरित कर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने और उनके संघर्ष को आवाज़ देने का यह परिणाम है।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने कहा कि देश का युवा लंबे समय से पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की मांग कर रहा है। राहुल गांधी ने संसद से लेकर सड़कों तक युवाओं की आवाज़ को पूरी मजबूती के साथ उठाया और उनके संघर्ष को राष्ट्रीय विमर्श का विषय बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए आगे भी संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक बॉम्बेश्वर, विद्या रावटे, अजय छाजेड़, ईश्वर राव तिलकमानकर, विजय जोगदंड, रामजतन भारद्वाज, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, राजकुमार साहू, श्रीनिवास राव, कांशी निषाद, अजय नोन्हारे, पिंकू डे, कुशल ठाकुर, राजेश नेताम, कुलदीप नोन्हारे, अनुसुईया खरे, राहुल सिंह, कृष्णा यादव, स्वप्निल तामगढे, जितेंद्र मेश्राम, प्राची सिन्हा, चंदू सिन्हा, राजू विनायक, आशा साहू, सुमन मेश्राम, योगेंद्र रामटेके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।

रतिराम कोसमा
अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दल्ली राजहरा

Back to top button
error: Content is protected !!