Newsमोहला-मानपुर

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से नीलिमा देवांगन बनीं आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से नीलिमा देवांगन बनीं आत्मनिर्भर
मानपुर 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, मोहला से सिलाई (टेलरिंग) का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली ग्राम मोहला की श्रीमती नीलिमा देवांगन ने घर से ही सिलाई का स्वरोजगार शुरू कर दिया है। प्रशिक्षण के बाद वे महिलाओं और बच्चों के कपड़ों की सिलाई कर प्रतिमाह लगभग ₹5 से 6 हजार की आय अर्जित कर रही हैं।


नीलिमा ने बताया कि प्रशिक्षण से उन्हें आधुनिक सिलाई तकनीकों और व्यावहारिक कौशल की जानकारी मिली, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कौशल विकास विभाग, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, मोहला एवं जिला प्रशासन को देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण युवाओं को रोजगार और सम्मानजनक जीवन की दिशा में आगे बढ़ा रही है।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!