Newsमोहला-मानपुर
जिला पंचायत सीईओ का स्थानांतरण, अभिषेक गुप्ता होगें नये सीईओ

समाचार
जिला पंचायत सीईओ का स्थानांतरण, अभिषेक गुप्ता होंगे नए सीईओ
मोहला। जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) भारती चंद्राकर का स्थानांतरण कर उन्हें अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मार्कफेड नवा रायपुर अटल नगर पदस्थ किया गया है। उनकी जगह अभिषेक गुप्ता, अपर कलेक्टर बलौदाबाजार, जिले के नए सीईओ होंगे।


सीईओ के स्थानांतरण से पहले क्षेत्रीय विधायक इंद्रशाह मंडावी ने उनके कार्यकाल को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं सरपंच संघ भी उनके व्यवहार और कार्यप्रणाली के विरोध में लगातार धरना दे रहा था।
हालांकि, स्थानांतरण के पीछे सरकार की ओर से कोई आधिकारिक कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है।