Newsमोहला-मानपुर

खडगांव बस स्टैंड की सौलर स्ट्रीट लाइट ढाई तीन साल से बं

खड़गांव बस स्टैंड की सोलर स्ट्रीट लाइट ढाई-तीन साल से बंद, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

खड़गांव। खड़गांव बस स्टैंड में पूर्व में लगाई गई सोलर पैनल युक्त स्ट्रीट लाइट विगत ढाई-तीन वर्षों से बंद पड़ी हुई है, जिससे बस स्टैंड क्षेत्र में रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। इस कारण यात्रियों, स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मामले को लेकर डायल 1076 में शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन शिकायत के बाद संबंधित पक्ष द्वारा यह कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया गया कि यह मामला उनके विभाग के अंतर्गत नहीं आता। ऐसे में स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक और महत्वपूर्ण स्थान पर स्ट्रीट लाइट बंद रहने से रात के समय दुर्घटना और असुरक्षा की आशंका बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि संबंधित विभाग तत्काल संज्ञान लेकर बंद पड़ी सोलर स्ट्रीट लाइट को जल्द से जल्द चालू करवाए, ताकि बस स्टैंड क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था बहाल हो सके।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!