जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की जा रही है निरंतर कार्रवाई
जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की जा रही है निरंतर कार्रवाई
ग्राम कसही में अवैध रूप से पत्थर उत्खनन करने पर चैन माउंटेन किया गया सील
बालोद,
01 जुलाई 2026
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा 01 जुलाई 2026 को डौण्डीलोहारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसही का मौका जाँच किया गया।

जाँच में ग्राम कसही के निजी भूमि में चैनमाउंटेन मशीन से बडे़ पत्थरों को तोड़ना व मजदूरों द्वारा उन्हें छोटा आकारों में बदलते हुए पाया गया। मौके पर संबंधितों के द्वारा उक्त पत्थर उत्खनन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर उक्त चैन माउंटेन मशीन, पीला रंग पीसी 130-7 मशीन सीरियल नंबर एन 521735 को जप्त कर सील किया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरण में नियमानुसार खान व खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् कार्यवाही की जाएगी एवं भविष्य में भी खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।