मोहला-मानपुर
सड़क निर्माण कंपनी की रेत चोरी पकड़ी गई, रेत जब्त, मशीन सील

सड़क निर्माण कंपनी की रेत चोरी पकड़ी गई, रेत जब्त, मशीन सील
मानपुर। ग्राम सहपाल में सड़क निर्माण कार्य कर रही एक निर्माण कंपनी द्वारा अवैध रूप से रेत उत्खनन और भंडारण का मामला सामने आया है। खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए साप्ताहिक बाजार परिसर में डंप की गई 70 ट्रिप से अधिक रेत जब्त कर ली
तथा उत्खनन में प्रयुक्त चैन माउंटेन मशीन को सील कर दिया।
जांच में पता चला कि मानपुर-मदनवाड़ा-सीतागांव सड़क निर्माण कार्य कर रही विकास कंस्ट्रक्शन द्वारा बसेली नदी से रेत निकालकर भंडारित की गई थी। खनिज विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रशासन की सख्ती दिखाई दे रही है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट